अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह 200 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। राशिद ने बल्लेबाजी में भी 6 गेंदों पर 25 रन बनाकर शानदार योगदान दिया।