उत्तर प्रदेश में दशहरा, दिवाली और छठ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गांव से शहर तक 24 घंटे बिजली देने की तैयारी है। यूपीपीसीएल की टीमें पांचों डिस्कॉम में लाइनों की मरम्मत और ट्रिपिंग रोकने में जुटी हैं। हाल के दिनों में बिजली की मांग 23 हजार मेगावाट से ऊपर पहुंची।
