बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ 1.43 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 15 अरब डॉलर के हर्जाने का मुकदमा दायर किया गया है। यह मुकदमा NMC हेल्थकेयर और UAE एक्सचेंज के संस्थापक बीआर शेट्टी ने किया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बैंक को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी।