कन्नौज में समाजवादी पार्टी के PDA सम्मेलन में कम भीड़ जुटने के बाद जिलाध्यक्ष कलीम खान समेत पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई। इस कार्रवाई पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने सपा की राजनीतिक विरासत और संगठन पर सवाल उठाते हुए 2027 के चुनाव को लेकर भी निशाना साधा।