अयोध्या के दीपोत्सव की भव्यता अब विदेशों में भी लोगों को आकर्षित कर रही है। मलेशिया में भारतीय समुदाय के बीच दिवाली की तैयारियां देखकर ऑस्ट्रेलिया के शेन रामनगरी पहुंचे। राम की पैड़ी की सजावट, जगमगाती सड़कें और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर वह काफी प्रभावित हुए। उन्होंने अयोध्या को अद्भुत और सुरक्षित शहर बताया।