अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामकथा पार्क में पुष्पक विमान और राम दरबार तैयार किया जा रहा है। सरयू में रामायण थीम की तीन नावें उतरेंगी। इसके अलावा सात कांडों की झांकियां, 21 सरकारी विभागों की झांकियां और एलईडी डिस्प्ले भी आकर्षण बढ़ाएंगे।
