बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खरगे के बयान को अनावश्यक तूल दिया जा रहा है। कांग्रेस उनके समर्थन में पूरे बिहार में विरोध प्रदर्शन करेगी और एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में 7,000 सदस्यों को भेजेगी।