उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत शारदीय नवरात्र की सप्तमी से नवमी तक 26 प्रमुख देवी मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। देवी गीतों और दुर्गा सप्तशती पाठ के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया जाएगा। इन आयोजनों में 78 स्थानीय कलाकारों को प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा, जिनमें महिला कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
