लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) ने यात्री सुविधाओं और बेहतर सेवाओं के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट को वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ आगमन हवाई अड्डे का सम्मान मिला है। इसके अलावा प्रस्थान सुविधाओं और यात्री अनुभव के लिए भी सम्मानित किया गया है।
