अमेरिका में मिडटर्म चुनावों के बाद ट्रंप प्रशासन में बड़े बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का नाम व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ और विदेश मंत्री जैसे अहम पदों के लिए सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के करीबी गोर को कार्यकाल के दूसरे हिस्से में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
