उत्तर प्रदेश में धनतेरस के मौके पर 6 नवंबर 2026 को सभी मंडी समितियों में दीपोत्सव मनाया जाएगा। योगी सरकार के ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी’ अभियान के तहत किसानों और व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पात्र किसानों को कल्याणकारी योजनाओं के तहत चेक दिए जाएंगे। मंडियों को सजाने के लिए 10 से 20 हजार रुपये तक का बजट मिलेगा।
