बगदाद में OIC की बैठक के दौरान भारत विरोधी प्रस्तावों पर भारत ने कड़ा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर संगठन का इस्तेमाल अपने एजेंडे के लिए करने का आरोप लगाया। भारत ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, PoJK में कथित मानवाधिकार उल्लंघन और सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए OIC के प्रस्तावों को खारिज कर दिया।
