गोंडा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कटरा बाजार के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्य भवानी भीख शुक्ला अपने पांच बेटों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी को सदस्यता दिलाई। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाने वाले शुक्ला के इस कदम से सियासी चर्चाएं तेज हैं।
