बसपा सुप्रीमो मायावती ने 5 नवंबर को लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। इसमें आकाश आनंद समेत प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में 6 दिसंबर की प्रस्तावित रैली, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। चंद्रशेखर आजाद की रैली के बीच BSP के शक्ति प्रदर्शन पर सबकी नजरें हैं।