कोलकाता में 13 साल की नाबालिग के साथ कथित यौन हिंसा और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि लड़की को नशीला पदार्थ देकर घटना का वीडियो बनाया गया और पैसों के लिए धमकाया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।