उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए मंत्री ए.के. शर्मा ने नगर विकास और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने शहरों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने, नगर निकायों की आय बढ़ाने, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की नई संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
