मणिपुर में गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत के बाद इंफाल में तनाव बढ़ गया। जलावन की लकड़ी लेने पहाड़ियों पर गए लोगों के समूह पर संदिग्ध उग्रवादियों ने कथित तौर पर हमला किया। विरोध में लोग मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव लेकर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। तीन लोग लापता बताए गए हैं।
