उत्तर प्रदेश में योगी सरकार दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के 21 विशेष विद्यालयों में 1464 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से 16 विद्यालयों को ISO प्रमाणन मिला है। विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लासेज और जरूरत आधारित विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
