दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है। पुणे में पिछले 10 दिनों में खुदरा भाव 54 रुपये से बढ़कर 59 रुपये प्रति किलो हो गया है। त्योहार पर कीमत 60 रुपये तक पहुंचने की आशंका है, हालांकि महाराष्ट्र में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने का दावा किया गया है।