उत्तर प्रदेश में धनतेरस पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। व्यापारिक संगठनों के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में करीब 27 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सोना-चांदी की बिक्री लगभग 9,800 करोड़ रुपये रही। वहीं, 3,600 से ज्यादा कारें और 49 हजार से अधिक दोपहिया वाहन बिकने का अनुमान है।
