उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4543 नए दरोगाओं को नियुक्ति पत्र बांटते हुए एक लाख से अधिक नौकरियों का ऐलान किया। जल्द 42 हजार होमगार्ड, 32 हजार सिपाही, 1200 राजस्व कर्मियों और 25 हजार शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
