अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में इस बार श्रद्धालुओं को आसमान में ‘ग्रीन सूर्य’ का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यावरण अनुकूल आतिशबाजी की तैयारी है। सरयू पुल पर 80 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म से ग्रीन पटाखों, रॉकेट और रंग-बिरंगी रोशनी का प्रदर्शन किया जाएगा।