दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में 12वीं कक्षा की करीब 18 वर्षीय छात्रा का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को घटनास्थल से छात्रा का स्कूल बैग और तीन पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।