लखनऊ के सआदतगंज स्थित नौबस्ता इलाके में पार्किंग विवाद के बाद हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शिवाजी तिवारी और शिवेंद्र तिवारी के साथ शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।