इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। फोन पर दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल संबंधों और मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा की। वहीं, नेतन्याहू ने ईरान की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के लक्ष्य को दोहराते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत का भी जिक्र किया।