युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक के बाद अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का खुलासा किया है। आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में चहल ने बताया कि वह पैनिक अटैक, एंजाइटी और शराब की लत से जूझ रहे थे। उन्होंने रिहैब सेंटर में 26 दिन बिताए और बताया कि कैसे उन्होंने खुद को संभाला।