अयोध्या के दसवें दीपोत्सव को इस बार अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने की तैयारी है। दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल, लाओस और थाईलैंड सहित कई देशों के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। करीब 2500 कलाकार 12 मंचों पर प्रस्तुतियां देंगे। असम, बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी।