भूमि पेडनेकर जल्द ही हॉरर फिल्म ‘जानी दुश्मन- डर के आगे मौत है’ में नजर आएंगी। मेकर्स ने 4 नवंबर को फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें डरावना हाथ और चादर ओढ़े महिला दिखाई दे रही है। मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
