ईरान ने पाकिस्तान से लगी सीमा पर व्यापार बंद होने की खबरों पर सफाई दी है। ईरानी राजदूत रजा अमीरी मोगादम के मुताबिक, पाकिस्तान के ई-फॉर्म प्रक्रिया में बदलाव से व्यापार प्रभावित हुआ है। इसके कारण एलपीजी से लदे कई सौ ट्रक फंसे हैं। पाकिस्तान में रसोई गैस की किल्लत और महंगे सिलेंडरों की समस्या की खबरें भी सामने आई हैं।
