अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और सीधे मुख्यमंत्री बनने की बात पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे अखिलेश का निजी फैसला बताया। वहीं, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए 2027 चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। पोस्टर वॉर और राहुल गांधी से मुलाकात ने भी सियासी चर्चा बढ़ाई है।
