पॉलोमी ने बताई पायल और कृतिका की अरमान मलिक के साथ सोने की बात, खोली इनलोगो का पोल

BiggBoss OTT 3: कंटेस्टेंट्स की जर्नी और विवादों की कहानी में बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक शो में अपने निजी जीवन के कारण चर्चा में बने रहे हैं। उन पर पहली पत्नी पायल के होते हुए कृतिका से दूसरी शादी करने और दोनों बीवियों के साथ रहने पर पॉलीगेमी का आरोप लगा है। हाल ही में अरमान और कृतिका का एक इंटीमेट वीडियो भी सामने आया, जिससे शो के मेकर्स को काफी आलोचना झेलनी पड़ी है।

पॉलोमी दास का खुलासा

शो की एक्स कंटेस्टेंट पॉलोमी दास ने अरमान मलिक, कृतिका और पायल के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अरमान और कृतिका के बीच का रिश्ता कितना जटिल है और पायल की स्थिति कैसी है। इस खुलासे ने दर्शकों के बीच नई चर्चा को जन्म दिया है।

अरमान के साथ सोने को लेकर हुई थी ये बात

एक इंटरव्यू में पॉलोमी ने बताया कि जब पायल और कृतिका में से किसी को अरमान के साथ सोना होता था, तो वह क्या बात करती थीं। पॉलोमी से सवाल किया गया था कि कुछ लोग कहते हैं कि अरमान, कृतिका को ज्यादा प्यार करते हैं। इस पर पॉलोमी ने कहा, ”मैंने जिस दिन घर में एंट्री ली, मेरे वाले बेड में कुछ दिक्कत हो गई थी। उसमें पानी गिर रहा था। अरमान का एक बेड खाली था, उस पर कृतिका सो रही थीं।पॉलोमी ने आगे कहा कि उन्होंने पायल और कृतिका से कहा कि कोई एक अरमान के साथ सो जाए क्योंकि उनके पास सोने के लिए जगह नहीं है। इस पर दोनों ने तय किया कि पायल जाएंगी और कृतिका, पॉलोमी के साथ सोएंगी।

पायल ने किया था इंटीमेट वीडियो पर रिएक्ट

बता दें कि इसके पहले पायल ने अरमान-कृतिका के इंटीमेट मोमेंट्स पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने वीडियो को मॉर्फ्ड बताया था। पायल ने कहा था कि वह घर में रही हैं। वीडियो में जो लैंप दिखाई गई है, वह वहां उस बेड के पास नहीं थी, जिस पर दोनों सोते हुए नजर आए हैं। वहीं, जियो सिनेमा ने भी अरमान और कृतिका के वीडियो को मॉर्फ्ड बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *