उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले का मुकाबला करने के लिए पार्टी विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को मुद्दा बनाएगी। छह क्षेत्रों में मेगा रैलियों, बूथ मैनेजमेंट और किसान-युवा संपर्क के जरिए वोटरों तक पहुंचने की तैयारी है।