Henley Passport Index 2024:भारत के पासपोर्ट की ताक़त बढ़ी है या घटी है? हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी ताज़ा रैंकिंग में भारत के पासपोर्ट को 82वें स्थान पर रखा गया है। इससे भारतीयों को 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिलती है। भारत की वर्तमान रैंकिंग सेनेगल और ताजिकिस्तान जैसे देशों के बराबर है। दुनियाभर में सबसे ताक़तवर पासपोर्ट सिंगापुर का है। पिछली रैंकिंग में भारत 84वें स्थान पर था।इस रैंकिंग के क्या मायने हैं और पिछले एक दशक में भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग क्या रही है, यह जानने से पहले इस वर्ष आई हेनले पासपोर्ट इंडेक्स को जान लें। यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ के डेटा पर आधारित है, जो दुनिया भर में यात्रा संबंधी सूचनाओं का सबसे व्यापक और सटीक डेटाबेस रखता है।
भारत को कौन-सा स्थान मिला?
हेनेल पासपोर्ट इंडेक्स 2024 ग्लोबल रैकिंग में 199 पासपोर्ट और 227 यात्रा गंतव्य शामिल हैं, जो उपयोगकर्ताओं को उनकी वैश्विक पहुंच और गतिशीलता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते है।इसकी सूची में भारतीय पासपोर्ट को 82वां स्थान मिला है, जिससे नागरिक 58 विदेशी गंतव्यों पर वीजा के बिना जा सकते हैं।
इंडोनेशिया, मालदीव और थाईलैंड जैसे विदेशी पर्यटन स्थल उनमें से एक हैं, जहां भारतीय पासपोर्ट धारक अब वीजा के बिना यात्रा कर सकते हैं।
ये रहे टॉप 10 देश
192 डेस्टिनेशन्स – फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन
191 डेस्टिनेशन्स – ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया और स्वीडन
190 डेस्टिनेशन्स – बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विटजरलैंड और ब्रिटेन
189 डेस्टिनेशन्स- ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल
188 डेस्टिनेशन्स- ग्रीस, पोलैंड
187 डेस्टिनेशन्स- कनाडा, चकिया, हंगरी, माल्टा
186 डेस्टिनेशन्स- संयुक्त राज्य अमेरिका
185 डेस्टिनेशन्स- एस्टोनिया, लिथुआनिया, संयुक्त अरब अमीरात
184 डेस्टिनेशन्स- आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया
ये हैं दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट
दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट के तौर पर पाकिस्तान और यमन संयुक्त रूप से 100वें स्थान पर है, जिनके पासपोर्ट धारक 33 गंतव्यों तक वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं।101वें स्थान पर इराक है, जिसका पासपोर्ट 31 गंतव्यों तक वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करता है।102वें स्थान पर सीरिया है, जिसके पासपोर्ट धारक 28 गंतव्यों पर वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं, जबकि आखिरी यानी 103वें स्थान पर अफगानिस्तान है, जिसके पासपोर्ट धारक के पास 26 गंतव्यों तक वीजा-मुक्त पहुंच है।
