Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएँ,जानिए किन-किन राज्यों को मिली बम्पर सौग़ात?

Union Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को घोषणा की कि फ्री राशन योजना अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी। इस योजना के तहत महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में कुल 35 लाख लाभार्थी हैं। महाराष्ट्र में 1.10 करोड़ लोग, झारखंड में 34 लाख लोग, और हरियाणा में 12 लाख लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

पूर्वोदय योजना

केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने पूर्वोदय योजना शुरू करने की घोषणा की। यह योजना पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और झारखंड को लक्षित करेगी। इसके तहत नए संसाधनों का विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और आर्थिक उन्नति के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार और सरकारी योजनाओं का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करना है। झारखंड में जनजातीय समुदाय की कुल आबादी का 27 प्रतिशत हिस्सा है।

कृषि क्षेत्र के लिए बजट

कृषि और संबंधित क्षेत्रों के लिए केंद्रीय बजट में 1 लाख 52 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसमें छह करोड़ किसानों की जमीन के ब्योरे की रजिस्ट्री और एक राष्ट्रीय सहकारी नीति की शुरुआत शामिल है। इस कदम से हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र के कृषि क्षेत्र से जुड़ी बड़ी आबादी को लाभ होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *