लखनऊ
आज सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कटियार भाजपा में शामिल हो गए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संजीव कटियार को भाजपा की सदस्यता दिलाई और संजीव कटियार के साथ आए तमाम कार्यकर्ताओं का भी स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि संजीव कटियार के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिली है। साथ ही साथ यह भी कहा कि कन्नौज लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण है, कन्नौज में समाजवादी पार्टी की जमीन खिसक चुकी है। कल लोकसभा चुनाव का पहला चरण का 8 सीटों पर मतदान है। आठो सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है।
