कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी लखनऊ श्री सूर्य पाल गंगवार के द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मास्टर ट्रेनर्स को EVM तथा VVPAT प्रशिक्षण एवं सामान्य प्रशिक्षण हेतु ट्रेनिग कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की 173 लखनऊ पूर्वी विधानसभा में जिन कार्मिकों की ड्यूटी होगी उनको दो मतदान कराने होंगे, एक विधानसभा उप निर्वाचन और एक लोकसभा का। जिसके लिए कार्मिकों को अलग से ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया की सभी मास्टर ट्रेनर्स कार्मिकों को स्मार्ट बोर्ड पर पीपीटी के माध्यम से ट्रेनिंग देगे। जिसके लिए KKC इंटर कॉलेज के सभी कमरों में स्मार्ट बोर्ड लगवाए जा रहे है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनर्स को बताया गया की आप अपने प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को सबसे पहले पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल और ईवीएम जमा करने वाले स्थल के लेआउट के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जिसके लिए दोनो स्थलो का लेआउट बना लिया गया है। लेआउट के द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को विस्तार से बताया गया की किन किन स्थलो पर कौन कौन सी विधानसभा के स्टाल, खान पान के स्टाल और कहां से उनको पोलिंग स्टेशन पर जाने के लिए बस आदि मिलेगी। उन्होंने बताया की दोनो स्थलो के लेआउट A4 साइज में प्रिंट कर कर कार्मिकों को भी उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि उनको कोई असुविधा न हो। उक्त के साथ ही रवानगी स्थल और ईवीएम जमा स्थल पर भी बड़े बैनरों पर लेआउट प्रिंट करा कर लगवाए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की सभी कार्मिकों की सुविधा के लिए विधानसभावार सेक्टर मैजिस्ट्रेटवार व्हाट्सप ग्रुप भी बनाए जाएंगे ताकि जानकारी/समस्या का तत्काल निस्तारण कराया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की तृतीय रेंडमाइजेशन (जो की पोलिंग पार्टी रवानगी से 48 घंटे पहले होता है) के बाद मतदान कार्मिकों को एसएमएस के माध्यम से पोलिंग सेंटर, बूथ, पोलिंग पार्टी में उपस्थित मतदान कार्मिकों का विवरण और सेक्टर मैजिस्ट्रेट का विवरण उपलब्ध करा दिया जाएगा। उक्त के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की 6 प्रकार के लिफाफों के सेट में मतदान सामग्री रख कर जमा की जाएगी। 6 प्रकार के लिफाफों के कलरवार सेट होंगे। कौन कौन से लिफाफों में कौन कौन से प्रपत्र रखे जाएंगे इसके बारे में विस्तार से बताया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की इस ट्रेनिंग के बाद इन मास्टर ट्रेनर्स को पिठासीन अधिकारियों तथा मतदान कार्मिकों को ट्रेनिंग देनी है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी ट्रेनर्स को गहन ट्रेनिंग दी गई और मतदान के समय होने वाली समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए उसके बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मतदान की गोपनीयता भंग न हो इसके लिए मतदान प्रकोष्ठ की आंतरिक व्यवस्था किसी को भी दिखाई न दे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि EVM, CU, PU और VVPAT के सभी कनेक्शन सही से कनेक्टेड है अथवा नही। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि मॉक पोल के बाद VVPAT में यह सुनिश्चित किया जाए के मॉक पोल की कोई पर्ची VVPAT में तो नही रह गई है। इसके पश्चात VVPAT मशीन को सील कर दिया जाएगा और मतदान शुरू किया जाएगा। जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी ट्रेनर्स को सभी फार्म के प्रारूपों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया की पीठासीन अधिकारियों सुविधा के लिए निर्वाचन में प्रयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के फार्म के प्ररूपो की एक बुकलेट बना कर दी जाएगी ताकि फर्मों को भरने और व्यवस्थित करने में कोई असुविधा न हो। सामान्य प्रशिक्षण के बाद उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनर्स को EVM और VVPAT की हैंड्स आन ट्रेनिंग भी दी गई। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी 29 अप्रैल को मतदान कार्मिकों की प्रथम ट्रेनिंग 2 पाली में के0के0 सी0 कालेज में कराई जाएगी। ट्रेनिंग की व्यवस्था के0के0 सी0 कालेज के 40 कमरों में की गई है।
