Vande Bharat Express started वाराणसी और देवघर के बीच पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 16 सितंबर से होने जा रही है। यह ट्रेन दोनों धार्मिक शहरों के बीच मात्र सात घंटे 20 मिनट में सफर पूरा करेगी, जिससे यात्रियों के समय की काफी बचत होगी। इस ट्रेन का संचालन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जो यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव देगा।
2 एक्जीक्यूटिव क्लास के कोच शामिल
वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल आठ कोच होंगे, जिनमें 18 चेयरकार और 2 एक्जीक्यूटिव क्लास के कोच शामिल हैं। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए चेयरकार का किराया 1355 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2415 रुपये निर्धारित किया गया है। ट्रेन वाराणसी से रवाना होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम जंक्शन, गया जंक्शन, नवादा, कियूल जंक्शन और जसीडीह जंक्शन पर रुकेगी।
यात्रा करने का मौका मिलेगा
इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से न केवल यात्रियों को तीव्र गति से यात्रा करने का मौका मिलेगा, बल्कि वाराणसी और देवघर के बीच पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से देवघर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यह ट्रेन एक बड़ी सुविधा के रूप में उभरेगी।
