कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर धमाका, एक शख्स घायल; बम स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची

Kolkata Blast:कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिससे एक कचरा बीनने वाला व्यक्ति घायल हो गया। धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घायल व्यक्ति को तुरंत एनआरएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और सुरक्षा के लिए बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। इलाके की जांच-पड़ताल की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि और कोई विस्फोटक सामग्री मौजूद न हो। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस जांच जारी है।

यातायात पर असर

धमाके के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात को रोक दिया गया था। बम निरोधक दस्ते द्वारा इलाके की जांच पूरी होने के बाद यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने की अपील की है।

इस घटना ने शहर में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *