बिहार: वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन के दौरान गया में पत्थरबाजी, खिड़की के शीशे टूटे

Bihar News: मंगलवार को बिहार के गया में वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन के दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई। यह ट्रेन टाटा से पटना के लिए चल रही थी और इस घटना के दौरान ट्रेन के एक कोच की खिड़की के शीशे टूट गए। घटना धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत बंधुआ-टनकुप्पा स्टेशन के बीच हुई, जब ट्रेन गोमो होते हुए गया की ओर जा रही थी।

रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश

रेलवे के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। पत्थरबाजी से ट्रेन को हल्का नुकसान हुआ है, हालांकि इसमें किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई क्योंकि यह ट्रायल रन था और ट्रेन में यात्री नहीं थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया है ताकि पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

विशेष सुरक्षा इंतजाम

वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, और रेलवे प्रशासन इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम कर रहा है।

खिड़की के कांच टूट गए

रेलवे के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को टाटा से चलकर गोमो (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन) होते हुए गया की तरफ आ रही थी। इसी बीच बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशन के बीच किमी संख्या 455 के पास कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें इंजन से सटे दूसरे कोच के सीट नंबर 4 की खिड़की के कांच टूट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *