Kolkata doctor murder case: कोलकाता के चर्चित डॉक्टर मर्डर केस में आरजी कर अस्पताल के सिविक वालंटियर संजय राय की पेशी सियालदह कोर्ट में हुई। संजय राय को वर्चुअल माध्यम से अदालत में पेश किया गया, जहां वह सुनवाई के दौरान भावुक हो गया और रोने लगा। इस मामले में सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है, और एजेंसी ने संजय राय की जमानत का कड़ा विरोध किया।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में
सीबीआई के वकील के अदालत में 40 मिनट की देरी से पहुंचने पर जज ने कड़ी नाराजगी जताई और टिप्पणी की, “क्या मैं संजय रॉय को जमानत दे दूं?” इसके बाद जज ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ सबूतों और मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी जमानत का विरोध किया। इस केस की अगली सुनवाई के दौरान मामले की और गहराई से जांच की जाएगी।
सख्त चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया तेज
सुनवाई के दौरान सीबीआइ के वकील के 40 मिनट देर से पहुंचने पर न्यायाधीश ने नाराजगी जताई और उन्होंने गुस्से में सवाल किया कि क्या मैं आरोपित को जमानत दे दूं? दूसरी तरफ सीबीआइ के अधिकारियों का कहना है कि वह संजय राय के खिलाफ सख्त चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया में हैं, जिसका डीएनए पीड़िता के शरीर से एकत्र किए गए नमूनों से मेल खाता है।
