Meerut Lucknow Vande Bharat Express:देश को रविवार को तीन नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेने उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, और कर्नाटक में अपनी सेवाएं शुरू करेंगी, जिससे इन राज्यों में कनेक्टिविटी में सुधार होगा और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में पहले से कम समय लगेगा।
नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन निम्नलिखित रूटों पर होगा:
- उत्तर प्रदेश: मेरठ-लखनऊ
- कर्नाटक: मदुरै-बेंगलुरु
- तमिलनाडु: चेन्नई-नागरकोइल
इन ट्रेनों के संचालन से न केवल यात्रा की सुविधा बढ़ेगी बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इन तीन नई वंदे भारत ट्रेनों के जुड़ने के साथ ही देश भर में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 100 से अधिक हो गई है।
वंदे भारत का किराया (रुपये में)
स्टेशन चेयरकार एक्जीक्यूटिव क्लास
मेरठ से लखनऊ(22490) 1355 2415
मेरठ से मुरादाबाद 610 1110
मुरादाबाद से लखनऊ 1160 2005
लखनऊ से मेरठ(22489 1300 2365
लखनऊ से मुरादाबाद 880 1710
मुरादाबाद से मेरठ 710 1195
