Nabanna Rally: कोलकाता में नवान्न मार्च हाल ही में हिंसक हो गया। इस प्रदर्शन के दौरान भारी हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएँ हुईं। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने इस हिंसा को लेकर बंगाल बंद का एलान किया है। पार्टी ने यह भी मांग की है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक
भा.ज.पा. का आरोप है कि राज्य सरकार ने हिंसा को रोकने में असफल रही है और इसलिए राष्ट्रपति शासन की जरूरत है। इस मामले पर सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बहस चल रही है।
बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग
नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को नवान्न अभियान(राज्य सचिवालय मार्च)के दौरान हुई हिंसा के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार को जिम्मेदार ठहराया और राज्य में विरोध प्रदर्शनों को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की। सुवेंदु ने डाक्टर से दुष्कर्म व हत्या मामले पर हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की भी मांग की।
