Ayodhya News:अयोध्या में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। महाराजगंज के कुम्भीया गांव में 4 साल की दलित बालिका के साथ पड़ोसी 35 वर्षीय सलमान द्वारा दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी सलमान पर आरोप है कि उसने बच्ची को अपने घर में बुलाकर हैवानियत की। बच्ची जब 4-5 घंटे तक घर वापस नहीं आई, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची सलमान के घर के पास आपत्तिजनक स्थिति में मिली।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिलने के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सलमान की तलाश शुरू की गई।
सलमान पुलिस टीम पर फायर कर भागने की कोशिश की। ऐमी आलापुर रोड पर तारापुर गांव के पास पुलिस से मुठभेड़ में सलमान घायल हुआ और गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।
आरोपी की पृष्ठभूमि:
- सलमान की एक साल की बेटी है, जिसके साथ पीड़ित बच्ची खेलती थी।
- घटना के समय सलमान की पत्नी और बेटी रिश्तेदार के घर गई थीं, जिससे सलमान ने बच्ची को अकेला पाकर उसे अपने कमरे में बुला लिया और दुष्कर्म किया।
- इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और घटनास्थल पर तैनात की गई है।
चार साल की बच्ची के साथ किया रेप
सलमान की एक साल 3 महीने की बेटी भी है। इसके साथ मासूम बालिका खेलती थी। कल उसकी बेटी अपनी मां रुबीना के साथ अस्पातल में भर्ती रिश्तेदार को देखने चली गई। शाम को लगभग 3 बजे से 5 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची सलमान के घर के बाहर खेल रही थी। सलमान मौका देखकर उसे कमरे मैं ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर तीन से चार घंटे तक जब घर वालों को भी बच्ची नहीं दिखाई तो वह खोजबीन करने लगे।
