आज केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: क्या मिलेगी रिहाई?”

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट में शराब नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई केस की सुनवाई होनी है, जिसमें जमानत याचिका पर निर्णय लिया जाएगा। पिछली सुनवाई में अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया था, जिससे केजरीवाल के समर्थकों में चिंता बनी हुई है।

मनीष सिसोदिया आ गए, केजरीवाल भी आएंगे”

गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की रिहाई के लिए नया अभियान शुरू किया है। पार्टी ने इस अभियान के तहत “मनीष सिसोदिया आ गए, केजरीवाल भी आएंगे” जैसे नारे को प्रमोट किया है, जो केजरीवाल की जल्द रिहाई की उम्मीद को दर्शाता है और जनसमर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है।

सीबीआई का आरोप

सीबीआई ने कहा है कि केजरीवाल घोटाले के मुख्य आरोपी हैं और उन्हें जांच के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं देने का आरोप लगाया है। एजेंसी का दावा है कि केजरीवाल इस घोटाले के वास्तुकार हैं और उनका रिहा होना न्यायोचित नहीं होगा क्योंकि इससे जांच को प्रभावित किया जा सकता है।

जेल में बंद केजरीवाल

दिल्ली हाईकोर्ट ने 5 अगस्त को केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। जबकि ED मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया है, CBI केस में केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। 26 जून को उन्हें शराब नीति घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

धन शोधन मामले में गिरफ्तार

दिल्ली शराब नीति घोटाला 2021-22 के दौरान दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के संदर्भ में कथित भ्रष्टाचार और धन शोधन से संबंधित है। इस नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था। ED की दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने के इनकार के बाद, 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल, वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *