सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

Purvanchal Expressway Accident : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा किमी 145 पर उस समय हुआ जब एक गोवंश अचानक कार के सामने आ गया। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर छह बार पलट गई।हादसे के दौरान कार सवार मां और बेटे, गीता (35) और युग, कार से बाहर गिरकर नाले में चले गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चला रहे पिता, सर्वेश कुमार (38), गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अम्बेडकर नगर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है और सड़क सुरक्षा की अहमियत को एक बार फिर उजागर किया है।

पिता को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया

स्थानीय लोगों ने सूचना यूपीडा व थाना दोस्तपुर को दी। दोस्तपुर इंस्पेक्टर पंडित त्रिपाठी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को लेकर सीेएचसी पर आए। जहां डॉक्टर धनंजय ने मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। सर्वेश को गंभीर हालत में अम्बेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसएचओ पंडित त्रिपाठी ने बताया कि परिजन को सूचना देकर दोनों शवों को पीएम में भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यूपीडा कर्मी रोक थाम क्यों नहीं कर रहे

आपको बता दें कि यूपीडा की लापरवाही से एक बार फिर सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा शुरू हो गया है। दोस्तपुर हादसे में गोवंश दुर्घटना का कारण बना है। वही मंगलवार रात किमी 112.200 पर भी मृत नीलगाय से टकरा कर दो वाहन पलट कर क्षतिगस्त हुए थे। ऐसे में बड़ा सवाल है कि एक्सप्रेस वे पर जानवरो के आने पर सरकार और यूपीडा कर्मी रोक थाम क्यों नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *