कोलकाता: मेडिकल अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बर्बर अत्याचार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 14 से ज्यादा चोटों के निशान का खुलासा

Kolkata Murder Case: कोलकाता के मेडिकल अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई अत्याचार की घटना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के शरीर पर 14 से ज्यादा चोटों के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि मृतक के सिर, गाल, होंठ, नाक, दाहिने जबड़े, ठोड़ी, गर्दन, बाएं हाथ, बाएं कंधे, बाएं घुटने, टखने और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसमें अपराध की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि मृतक को अत्यंत बर्बरता से पीटा गया था, जिसके कारण उसके शरीर पर इतने सारे चोटों के निशान पाए गए हैं। इस घटना ने कोलकाता के मेडिकल समुदाय को भी हिला कर रख दिया है, और पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोपी ने की बरबर्ता की सारी हदें पार

रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के शरीर पर 14 से ज्यादा चोट के निशान थे।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के सिर, गाल, होंठ, नाक, दाहिना जबड़ा, ठोड़ी, गर्दन, बायां हाथ, बायां कंधा, बायां घुटना, टखना और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं।

वहीं, शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोटें आई है।  फेफड़ों में रक्त के थक्के जम गए थे। जननांग के अंदर भी एक सफेद गाढ़ा चिपचिपा तरल पदार्थ मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *