Raksha Bandhan: आज पूरे देश में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के साथ ही भाई-बहन के प्रेम का पर्व, रक्षाबंधन, हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर पवित्र रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना कर रही हैं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के इस पवित्र त्योहार पर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
“भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं”
वहीं, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक फोटो शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक भावुक संदेश देते हुए लिखा, “भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे प्यारे और अनमोल रिश्तों में से एक है। रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर पर सभी भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”
देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर जगह बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी रक्षा का वचन ले रही हैं।
