कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या पर पिता का ममता बनर्जी पर आरोप: दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप

Kolkata Doctor Case: कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर उनके पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने कहा है कि मुख्यमंत्री न्याय की मांग करने के बजाय जनता के गुस्से को दबाने की कोशिश कर रही हैं। 9 अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हॉल से महिला डॉक्टर का शव मिला था, जिसमें गंभीर चोटों के निशान थे।

24 अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू

दरअसल, कोलकाता पुलिस ने सरकारी आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के पास रविवार 18 अगस्त से 24 अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू की है, जिसके तहत पांच से अधिक लोगों के एकसाथ होने और सभा करने पर प्रतिबंध होगा।

अपनी लड़कियों की सुरक्षा के बारे में सोचें 

इस बीच पीड़िता की मां ने खासकर कन्याश्री और लक्ष्मी भंडार जैसी सरकारी जनकल्याण योजनाओं का लाभ उठाने वालों को आगाह किया कि उन्हें इस तरह के लाभ लेने से पहले अपनी लड़कियों की सुरक्षा के बारे में दो बार सोचना चाहिए।

मृतका की मां ने कहा कि उन्हें इस मामले में ममता बनर्जी की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। उन्होंने न्याय की अपनी मांग भी दोहराई और कहा कि तभी वह राज्य सरकार से वित्तीय मुआवजा स्वीकार करेंगी। उन्होंने इस मामले में ममता बनर्जी की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मामले को रफा-दफा करना चाहती थीं। मामला जितनी जल्द निपट जाए। इसीलिए उनकी पुत्री के शव आनन-फानन जला दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *