गुयाना टेस्ट में तेज गेंदबाज़ों का जलवा: शमर जोसेफ और वियान मुल्डर की शानदार गेंदबाज़ी से गिरे 17 विकेट

Cricket News : गुयाना में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। पहले दिन मेज़बान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज़ शमर जोसेफ ने पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर ने मात्र 18 रन देकर 4 विकेट झटके। इस दिन कुल 17 विकेट गिरे, जो गुयाना में एक ही दिन में टेस्ट क्रिकेट का रिकॉर्ड है।

त्रिनिदाद टेस्ट की धीमी पिच के विपरीत, गुयाना में नीले आसमान के नीचे यह मैच तेज़ गति से चला। दोनों कप्तानों की पहले बल्लेबाजी करने की इच्छा के बावजूद, यह दिन गेंदबाज़ों के लिए विशेष रूप से तेज़ गेंदबाज़ों के लिए शानदार रहा। तेज गेंदबाज़ों ने कुल 82.2 ओवर फेंके और 68 रन देकर 15 विकेट झटक लिए। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

शमर जोसेफ का कहर

चौथे ओवर में ही साउथ अफ्रीका ने अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद शमर जोसेफ ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए साउथ के बल्लेबाजों के पैर क्रीज पर नहीं टिकने दिए। जोसेफ ने इनस्विंग से एडेन मार्करम को फंसाया और फिर दो गेंद बाद ही उन्होंने टेम्बा बावूमा को आउट किया। साउथ अफ्रीका ने पहले ड्रिंक्स ब्रेक पर 3 विकेट पर 20 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लिए डेन पीट और नांद्रे बर्गर के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ 63 रनों की रिकॉर्ड 10वें विकेट की साझेदारी की। डेन पीट ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। जोसेफ ने 14 ओवर में 33 रन खर्च कर पांच विकेट हासिल किए। जेडन सील्स के नाम तीन विकेट रही। साउथ अफ्रीका के चार बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए। अफ्रीका ने पहले पारी में 160 रन बनाए।

मिल्डर और बर्गर ने कराई वापसी

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज ने अपना पहला विकेट गंवाया। मिकाइल लुइस बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। क्रैग ब्रैथवेट मात्र तीन रन ही बना सके। कीसी कार्टी ने 26 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज का स्कोर 47/5 हो गया। जेसन होल्डर ने दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी। मोती के साथ सातवें विकेट लिए 41 रन की साझेदारी की। दिन का खेल समाप्त होने से पहले ही गुडाकेश मोती 11 रन बनाकर आउट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *