Stree 2 Box Office: फिल्म “स्त्री 2” ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। ओपनिंग डे पर इसने ₹50 करोड़ से अधिक की कमाई की है, जो कि एक रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा है। यह आंकड़ा “एनिमल” और “पठान” जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करता है।
स्त्री 2 की बंपर ओपनिंग ने फिल्म उद्योग में हलचल मचा दी है और कई उम्मीदों को पछाड़ते हुए नए मानक स्थापित किए हैं। इस फिल्म के शानदार प्रदर्शन से साफ है कि दर्शकों की फिल्म के प्रति उत्सुकता और प्यार ने इसे एक बड़ी हिट बना दिया है।
स्त्री 2 की आंधी में उड़ गए अच्छे-अच्छे
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने स्त्री के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट शेयर की है। तरण के अनुसार स्त्री ने 14 अगस्त को प्री शो में 9.40 करोड़ और 15 अगस्त को 55.40 करोड़ का धमाकेदार कारोबार किया है। इस हिसाब से रिलीज के पहले दिन फिल्म का नेट कलेक्शन 64.80 करोड़ रहा है। इस धमाकेदार एंट्री के साथ स्त्री 2 ने कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जिनकी लिस्ट इस प्रकार है-
